फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tender for the third time for lifting vehicles from no-parking

Lucknow News: नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने के लिए तीसरी बार टेंडर

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tender for the third time for lifting vehicles from no-parking
लखनऊ। विवादों के बीच नगर निगम ने तीसरी बार नो पार्किंग जोन से गाड़ियों को उठाने का टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले दो बार हुए टेंडर में एक-एक ही निविदा आई थी, जिसके चलते ठेका उठाया नहीं जा सका था। ठेका उठाने के लिए कम से कम तीन टेंडर आना आवश्यक है।
विज्ञापन

नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने के दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों की वाहनस्वामी से अभद्रता, लापरवाही से उठाने से गाड़ी को क्षति पहुंचाने के साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षित पार्किंगस्थल से भी गाड़ियां उठाने के मामले पूर्व में सामने आए हैं। इसके कारण नगर निगम ने करीब तीन साल पहले क्रेन से गाड़ियों को उठाने का ठेका निरस्त कर दिया था। उसके बाद करीब एक साल तक यातायात विभाग की ओर से ठेका दिया गया, मगर बाद में इसे भी बंद कर दिया गया। अब एक साल से नगर निगम फिर ठेका उठाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

इसलिए नहीं उठ रहा, किसी खास के लिए बनाई गई शर्तें
दो बार टेंडर जारी होने के बाद भी ठेका न उठने के पीछे जानकारों का कहना है कि शर्तें ऐसी बनाई गई हैं, ताकि सिर्फ एक ही फर्म को ठेका मिले। शहर में एक ही फर्म ऐसी है, जिसके पास नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने का सरकारी अनुभव है। सूत्रों का कहना है यदि नगर निगम अनुभव की शर्त हटा दे तो कई फर्म आगे आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले- नगर निगम खुद करे काम
भाजपा पार्षद अमित चौधरी और पूर्व पार्षद एवं मौजूदा पार्षद रीता राय के पति संतोष राय का कहना है कि नो पार्किंग से गाड़ियों को उठाने का काम नगर निगम खुद ही पहले की तरह करे। ठेका न उठाए, क्योंकि ठेकेदार अधिक कमाई के चक्कर में वाहनस्वामियों के साथ अभद्रता और मनमानी करते हैं। सदन में इसका भी मुद्दा उठाएंगे।

यह है जुर्माना
चार पहिया-1500 रुपये

तीन पहिया- 400 रुपये

दो पहिया-300 रुपये
अब तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है। नियम शर्तों में कोई बदलाव नहीं है। ठेकेदार नगर निगम से तय दर पर ही जुर्माना लेगा, जिसमें यातायात पुलिस की भी हिस्सेदारी होगी।
- मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article