{"_id":"61b50c67986cc3753a14b01f","slug":"tender-for-lucknow-kanpur-express-way-till-15-janaury-lucknow-news-lko608516294","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 15 जनवरी तक पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 15 जनवरी तक पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ और कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे (एनई-6) की टेंडर प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में मार्च तक निर्माण भी शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के बजट की औपचारिक अनुमति भी इसी सप्ताह मिल जाएगी। इसी की वजह से टेंडर प्रक्रिया अटकी थी और दो माह की देरी हुई। इसी सप्ताह तकनीकी बिड भी खुलेगी। एक्सप्रेस वे के निर्माण पर करीब 3399.85 करोड़ खर्च होने हैं।
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक दो-तीन दिन में बजट स्वीकृति का औपचारिक आदेश मिल जाएगा। इस आदेश के जारी नहीं हो पाने से टेंडर प्रक्रिया कुछ समय के लिए आगे बढ़ानी पड़ी थी। एनएचएआई ने प्रोजेक्ट पर निर्माण शुरू कराने के लिए सितंबर में ही टेंडर कर दिया था, लेकिन बजट की अनुमति न मिलने से टेंडर खोलने की प्रक्रिया स्थगित कर इसकी तारीख आगे बढ़ा दी थी। अब लखनऊ से उन्नाव के बीच पैकेज-1 के लिए तकनीकी बिड को 15 दिसंबर को खुलेगी। बिड में शामिल होने के लिए अंतिम तारीख 14 दिसंबर है। वहीं उन्नाव से कानपुर के बीच पैकेज-2 के लिए तकनीकी बिड 20 दिसंबर को खोली जाएगी। इस बिड में शामिल होने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर है।
63 किमी लंबा होगा छह लेन का एक्सप्रेस-वे
एनएचएआई के रिकॉर्ड के मुताबिक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 63 किमी है। यह छह लेन का होगा। पैकेज-1 में 17.520 किमी और पैकेज-2 में 45.244 किमी का निर्माण होगा। पैकेज-1 में करीब 1675.18 करोड़ और पैकेज-2 में करीब 1724.67 करोड़ खर्च होने हैं। पैकेज-1 में एलीवेटेड सेक्शन अधिक होने से लागत भी अधिक रहेगी। यह निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होना है। इसमें इसमें 60 प्रतिशत लागत कंपनी को उठानी होती है। इसका भुगतान एनएचएआई 15 साल में छमाही किस्तों में करेगा। वहीं बाकी 40 प्रतिशत धनराशि को निर्माण के समय ही पांच किस्तों में कंपनियों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
45 मिनट में लखनऊ से कानपुर
एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से कानपुर केवल 45 मिनट में पहुंचने का दावा किया है। ऐसा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की वजह से संभव होगा। खुद रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह कई बार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को इन दोनों शहरों के ट्विन सिटी के रूप में विकसित होने का तेज रफ्तार हाइवे बता चुके हैं। दोनों शहरों के बीच आना-जाना भी इसकी वजह से सुगम होगा।
जल्द काम शुरू कराने की कोशिश
एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि का कहना है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य 2022 की शुरुआत में कराए जाने की योजना है। इसके लिए दो पैकेज में निर्माण कराने के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया को जनवरी के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यथाशीघ्र काम भी शुरू करा दिया जाएगा।