फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tender for imported coal issued for 26 power projects except UP

Coal Crisis : यूपी को छोड़ 26 बिजली परियोजनाओं के लिए आयातित कोयले का टेंडर जारी, केंद्र पर आपूर्ति में भेदभाव का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 12:46 AM IST
सार

जिन राज्यों के लिए टेंडर जारी किया गया है, उनमें पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान शामिल हैं। साथ ही 19 निजी घरानों के लिए भी टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Tender for imported coal issued for 26 power projects except UP
कोयला आपूर्ति - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तमाम दबावों के बावजूद राज्य सरकार की ओर से सहमति न देने के बाद आखिरकार कोल इंडिया ने यूपी को छोड़ 26 बिजली परियोजनाओं के लिए 2.416 मिलियन टन आयातित कोयले का टेंडर जारी कर दिया। सात राज्यों और 19 निजी बिजली उत्पादकों के लिए आयातित कोयले का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन


राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयातित कोयले के लिए सहमति न देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। वहीं केंद्र पर कोयले की आपूर्ति में यूपी के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


बिजलीघरों के लिए घरेलू कोयले के आवंटन में कटौती की धमकी व अन्य दबावों के बावजूद राज्य सरकार ने कोल इंडिया को आयातित कोयले के  लिए सहमति नहीं दी। अंतत: कोल इंडिया ने यूपी को छोड़ अन्य राज्यों व निजी उत्पादकों के लिए आयातित कोयले का टेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन राज्यों के लिए टेंडर जारी किया गया है, उनमें पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान शामिल हैं। साथ ही 19 निजी घरानों के लिए भी टेंडर जारी किया गया है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयातित कोयले के  लिए सहमति न देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। कहा, अगर केंद्र के दबाव में यूपी सरकार भी आयातित कोयले के लिए सहमति दे देती तो प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी होनी तय थी। उन्होंने केंद्र पर कोयले की आपूर्ति में यूपी के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया है।


कहा, प्रदेश को रोजाना 17 रैक कोयला मिलना चाहिए लेकिन सिर्फ 13 रैक ही मिल रहा है। जबकि एनटीपीसी की परियोजनाओं को ज्यादा कोयला दिया जा रहा है। वहां के बिजलीघरों में 20 दिन का स्टॉक है वहीं यूपी के बिजलीघरों में चार-पांच दिन का ही स्टॉक है। राज्य सरकार को इस पर केंद्र से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed