{"_id":"5ac0c4054f1c1bbe618b4e52","slug":"ten-train-canceled-till-30-april-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अप्रैल तक 10 ट्रेनें निरस्त, सफर से पहले पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अप्रैल तक 10 ट्रेनें निरस्त, सफर से पहले पढ़ें ये खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पैसेंजर, प्रतापगढ़ पैसेंजर, लखनऊ-कानपुर मेमू सहित 10 ट्रेनें एक से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। पटरियों की मरम्मत की वजह से इन ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि लखनऊ मंडल में पटरियों का मेंटेनेंस होना है। खासकर डी-स्ट्रेसिंग होनी है। गर्मी के चलते पटरियों में होने वाले बदलाव से ट्रैक फ्रैक्चर की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए डी-स्ट्रेसिंग की जाती है। इसी कार्य के चलते ट्रेनों का कैंसिलेशन किया जा रहा है। पहले ट्रेनें 30 मार्च तक निरस्त थीं, जिन्हें अब 30 अप्रैल तक रद्द किया गया है। इसमें 54281 सुलतानपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54284 लखनऊ- सुल्तानपुर पैसेंजर, 64205 लखनऊ- कानपुर सेंट्रल मेमू, 64210 कानपुर-लखनऊ सेंट्रल मेमू, 64207 लखनऊ- कानपुर मेमू और 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं 74201 प्रतापगढ़-लखनऊ डेमू, 74202 लखनऊ-प्रतापगढ़ डेमू, 54293 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर व 54294 लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर भी कैंसिल रहेगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ शाहजहांपुर मेमू (64221/64222) और बरेली प्रयाग बेरली पैसेंजर(54377/54378) को भी रैक की अनुपलब्धता के लिए निरस्त किया गया था। इन्हें पहली अप्रैल से बहाल करने का फैसला लिया गया है।