फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten thousand teachers to be appointed soon.

शिक्षक बनने का मौका, जल्द होंगी 10 हजार भर्तियां

Tue, 05 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand teachers to be appointed soon.

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या जल्द दूर होगी। जुलाई तक अनुदानित स्कूलो में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके बाद इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक महासभा के सम्मेलन में यह जानकारी दी। वह मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार अनुदानित स्कूलों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। इनकी समस्याएं सुलझेंगी तो इसका असर पढ़ाई के स्तर पर पड़ेगा। उनके अनुसार शिक्षकों की कमी इन विद्यालयों की सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से होगी चयन बोर्ड की प्रक्रिया

Ten thousand teachers to be appointed soon.

इसलिए अब विभाग ने चयन बोर्ड की प्रक्रिया और तेज करने का फैसला किया है। इससे विद्यालयों को नए शिक्षक मिल सकेंगे।

प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं एमएलसी डॉ. अशोक वाजपेयी कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की समस्याएं सुलझाने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर सुधारा जा सकता है। प्रबंधक महासभा के सचिव डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल ने प्रमुख सचिव को अनुदानित स्कूलों की प्रमुख समस्याएं बताईं।

इनमें शिक्षकों की कमी, नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद अनुदानित स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति न होना और मरम्मत आदि का खर्च न मिलना प्रमुख हैं।

सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव को भी आना था लेकिन वे नहीं आ सके। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed