फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten lakh rupees extortion sought from bullion trader person who threatened Goldie Brar gang

कारोबारी से मांगी रंगदारी: सर्च कर लिया इंटरनेट पर, गोल्डी बराड़ गैंग से है हम मिस्टर, जो कहा है वह कर दो, नहीं सिद्धू मूसेवाला जैसी...

Thu, 09 Jun 2022 01:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Jun 2022 01:47 AM IST
सार

लखनऊ के सराफा कारोबारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का बताया है और धमकी दी है कि दस पेटी का इंतजाम कर दो हमारे लिए, नहीं तो सिद्धू मूसेवाला के जैसी सेवा कर देंगे। 

विज्ञापन
Ten lakh rupees extortion sought from bullion trader person who threatened Goldie Brar gang
सराफा कारोबारी से मांगी रंगदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने सर्च कर लिया इंटरनेट पर ...। गोल्डी बराड़ गैंग से है हम मिस्टर...। जो कहा है वह कर दो। हमारी सेवा न करने वाले की हम करते हैं। जैसे सिद्धू मूसेवाला की सेवा की थी। आज की तारीख में अभी के अभी दस पेटी का इंतजाम कर दो हमारे लिए। हमारे शूटर परेशान हैं। नहीं तो कल का सूरज नहीं देख सकोगे। 
विज्ञापन


यह बात खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर सरोजनीनगर केसराफा कारोबारी जितेंद्र कुमार को मंगलवार सुबह व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल के सहयोग से शुरू कर दी गई है। पंजाबी गायब व रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ गिरोह का नाम सामने आया है। इस हत्याकांड के बाद यह गिरोह पूरे देश में आतंक का पर्याय बन गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इसी गिरोह के नाम से लखनऊ के एक सराफा कारोबारी जितेंद्र कुमार को +17172515269 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सरोजनीनगर के गौरी हीरालाल नगर निवासी जितेंद्र से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उसने सुबह का सूरज न देख पाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी के पास धमकी भरी कॉल आने के बाद से अन्य व्यापारियों में भी दहशत है। कारोबारी जितेंद्र ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10 लाख की रंगदारी मांगने व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच व मोबाइल नंबर की पड़ताल की जा रही है। 

सुबह 9.25 बजे आई थी कॉल, बढ़ाई गई सुरक्षा

सरोजनीनगर के गौरी हीरालालनगर निवासी जितेंद्र की बिजनौर रोड पर मां अन्नपूर्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जितेंद्र व उनके भाई मिलकर प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। जितेंद्र के मुताबिक, सुबह करीब 9.25 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। 

कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताया। उसने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर हत्या करने की धमकी दी। एसीपी कृष्णानगर पवन गौतम के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने पर सराफा कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

परेशान आप नहीं हमारे शूटर हैं...
कॉल करने वाले कहा कि इंटरनेट पर गोल्डी बराड़ नाम डालकर सर्च करो। पता चल जाएगा कि गोल्डी बराड़ कौन है। सराफा कारोबारी जितेंद्र को कॉल कर सबसे पहला यह शब्द धमकी देने वाले कहा। इसके बाद बोला कि आप ज्वैलरी वाले बात कर रहे हो न..। जितेंद्र ने हां में जवाब दिया। दूसरी तरफ से आवाज आई कि अब बताओ क्या बात कह रहे थे। 

अभी बताओ। जितेंद्र ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर कर कहा कि वह इस समय परेशान हैं। इस पर धमकाने वाले ने कहा कि परेशान तो हमारे शूटर हैं। हम आपकी परेशानी दूर करने के लिए बैठे हैं। जितेंद्र से वह बार-बार सेवा करने की बात कह रहा था। इस पर जितेंद्र ने पूछा कि कैसी सेवा करनी है आपकी। तल्ख लहजे में कहा कि हमने क्या कहा, समझ नहीं आया। जो हमारी सेवा नहीं करता है, उसकी हम कर देते हैं। जैसे सिद्धू मूसेवाला की कुछ दिन पहले की थी, वैसी ही कर देंगे। 

सेवा हम बता रहे हैं, सुनो नहीं तो सुना देंगे। काम की बात करो, मुद्दे पर आओ। अभी के अभी दस पेटी चाहिए, आज की तारीख में । जितेंद्र ने कहा कि रुपये नहीं है, जमीन लिख दूं...। इस पर उसने कहा कि पैसे नहीं हैं... 10 पेटी दे दो नहीं तो कल का सूरज नहीं देखोगे। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। करीब 2.06 मिनट की कॉल में यही बात हुई।

पंजाबी गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी गोल्डी बराड़ ने 
पंजाबी गायब व रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या कुछ दिन पहले पंजाब में गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। वारदात पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में हुई। इस हत्याकांड के कुछ देर बाद ही कनाडा के गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed