फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   temporary post will remain in goverment jobs

निकायों में खत्म नहीं होंगे समूह ग व घ के अस्थायी पद

Wed, 16 Mar 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
temporary post will remain in goverment jobs
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी

आरक्षित वर्ग का बैकलाग भरने के लिए नगर निकायों में सृजित पदों में से समायोजन के बाद शेष पदों को फिलहाल समाप्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछड़ा, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के रिक्त 2127 पदों को नगर विकास विभाग ने एक साल तक बनाए रखने का आदेश दिया है। इन पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति होने की उम्मीद है। ये सभी पद उप्र पालिका अकेन्द्रीयत सेवा संवर्ग के हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में 2007 से 2015-16 के बीच जरूरत के हिसाब से अकेन्द्रीयत सेवा के कुल 2513 अस्थायी पद सृजित किए गए थे। इसमें से 995 पदों को समायोजित कर दिया गया है जबकि 1518 पद शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 2006 से लेकर अब तक अकेन्द्रीयत सेवा संवर्ग में आरक्षित वर्ग का बैकलाग भरने के लिए 637 अस्थायी पदों का सृजन किया गया था। इसमें से 28 को समायोजित कर दिया गया और 609 पद शेष बचे हैं।

एक साल तक बने रहेंगे निकायों में अस्‍थायी पद

temporary post will remain in goverment jobs
सीजीएल में दोगुने होंगे पद

इस तरह राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों में कुल 2127 अस्थायी पद शेष बचे हैं। इन पदों को वित्त वर्ष 2015-16 तक के लिए ही सृजित किया गया था।

निदेशक स्थानीय निकाय ने निकायों में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए इन पदों को एक साल तक और बनाए रखने का अनुरोध किया था।

नगर विकास विभाग के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने निदेशक के अनुरोध पर समूह ग व घ के सभी 2127 पदों को एक साल तक बनाए रखने का निर्देश दिया है।

साथ ही यह भी कहा है कि इन पदों पर आने वाले वित्तीय भार का वहन स्थानीय निकाय अपने संसाधनों से करेंगे। इसके लिए सरकार कोई वित्तीय मदद नहीं देगी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन पदों पर अस्थायी नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed