{"_id":"6283dc4d477a1336526602c2","slug":"temperature-will-remain-the-same-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heat Wave को लेकर अलर्ट जारी: गर्मी के तेवरों में कहीं कोई कमी नहीं, मौसम का कहर बना रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heat Wave को लेकर अलर्ट जारी: गर्मी के तेवरों में कहीं कोई कमी नहीं, मौसम का कहर बना रहेगा
Wed, 18 May 2022 12:13 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 May 2022 12:13 AM IST
सार
गर्मी परेशान करती रहेगी। जनता के सामने हीट वेव की चुनौती बरकरार रहेगी। रात की गर्मी भी बेहाल करती रहेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के तेवरों में कहीं कोई कमी नहीं, बस राहत इतनी है कि पारे के बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच तापमान में अगले 24 घंटे में दो से चार डिग्री की घटत-बढ़त का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, पारे की 45 पार वाली स्पीड थम गई है। मंगलवार को ज्यादातर शहरों में पारे में एक से दो डिग्री की बढ़त और गिरावट का दौर बना रहा। हालांकि सभी शहरों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक ही रहा। जैसे सुल्तानपुर में सामान्य से 4.4 डिग्री, प्रयागराज में 3.8 डिग्री, वाराणसी में 4.4 पारा अधिक रहा। बांदा, झांसी, उरई, में पारा 44 से 45 के बीच रहा। इस दौरान रात में बढ़ती गर्मी भी बेहाल करने लगी है।
विज्ञापन
झांसी में रात का पारा 30 पार कर 31.8 डिग्री रहा। हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, प्रयागराज में न्यूनतम पारा 29 डिग्री के आसपास रहा, जो कि सामान्य से 3 से 5 के करीब अधिक रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में कई इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन