{"_id":"64782a9f51017c7ca70cdbb9","slug":"temperature-will-go-high-from-june-7-to-11-in-up-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: सात से 11 जून तक होगी भीषण गर्मी, 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: सात से 11 जून तक होगी भीषण गर्मी, 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा
Thu, 01 Jun 2023 10:50 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:50 AM IST
सार
यूपी में सात से 11 जून को भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, 18 से 21 जून तक बादलों का डेरा रहेगा। जानें, जून महीने में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य से कम तापमान रहने से नौतपा तो तपा नहीं सका। बीते दो दिनों से पारे में जारी बढ़ोतरी भी बुधवार को रुक गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई और यह क्रमश: 37.6 और 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को बादल आते-जाते रहने के आसार हैं। पारे में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
25 मई से शुरू हुआ नौतपा दो जून को खत्म होगा। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, फिलहाल जो सिस्टम नजर आ रहा है, उसके मुताबिक सात से 11 जून तक भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्म हवा बेहाल करेगी। हालांकि, 18 से 21 जून तक लखनऊ सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों का डेरा रहने से राहत मिलेगी। 22-23 जून तक प्रदेश में मानसून की पहली बारिश हो सकती है। हालांकि, मानसून की पहली बारिश की संभावित तारीख 18 जून है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्तार गैंग ने दो साल के अंदर 28 शस्त्र लाइसेंस नागालैंड से यूपी ट्रांसफर कराए, STF की जांच में खुलासा
पिछले 15 वर्षों में सबसे कूल-कूल मई: महज 10 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गया ऊपर
लखनऊ। पिछले 15 वर्षेां में विदा हुई मई सबसे कूल-कूल रही। इस साल मई में महज 10 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। पिछले 15 सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड भी इस मई के नाम रहा। इस साल मई में सबसे कम अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इससे पहले 2008 में सबसे कम अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, मई 1987 में अधिकतम तापमान 29 डिग्री भी दर्ज हो चुका है।
बारिश भी ज्यादा, मई में 39.9 मिमी. बरसा
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक एक मई से 29 मई तक लखनऊ एयरपोर्ट पर 39.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। 4 मई को सर्वाधिक 12.7 मिमी बारिश हुई थी। 2011 से 2022 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 की मई में एक दिन में 58.6 मिमी. पानी बरसा था। अन्य वर्षों में 2.1 से 21 मिमी. तक अधिकतम बरसात रिकॉर्ड की गई।