फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   temperature will drop in UP Due to effect of Fengal storm from 4th December severe cold along with dense fog

Weather News: मौसम विभाग ने बता दिया इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रातें होंगी और सर्द... पड़ेगा घना कोहरा

Tue, 03 Dec 2024 07:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 07:53 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पुरवा हवाओं से रातें और अधिक सर्द होंगी। साथ ही घना कोहरा पड़ेगा।

विज्ञापन
temperature will drop in UP Due to effect of Fengal storm from 4th December severe cold along with dense fog
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अवध क्षेत्र में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। दो दिन बाद पुरवाई चलने से यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रातें और सर्द होने वाली हैं। वहीं घना कोहरा भी छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को समुचित व्यवस्था कर लेने के लिए अलर्ट किया है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस की। रविवार के मुकाबले दिन के पारे में बढ़ोतरी रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में रूखापन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन मौसम और तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

फेंगल तूफान का दिखेगा असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चार दिसंबर से फेंगल तूफान के असर से यूपी में पुरवाई चलेगी। इसके बाद के दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

इतना रहा तापमान

इससे पहले सोमवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री की उछाल के साथ 28.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शहर के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज और लालबाग पर सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक लाल श्रेणी में रहा। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए ऐसी हवा बेहद खराब मानी जाती है। गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान फेंगल से लखनऊ-चेन्नई की उड़ानें लेट

चक्रवाती तूफान फेंगल का असर लखनऊ-चेन्नई की उड़ानों पर भी पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे। अमौसी एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-518 एक घंटे देरी से टेकऑफ कर सकी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की कनेक्टिंग फ्लाइट एएक्सबी-1235 सवा एक घंटे देरी से पहुंची। चेन्नई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-5367 एक घंटे देरी से पहुंची। इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-6167 50 मिनट देरी की शिकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed