फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   temperature may go down

मानसूनी मूवमेंट दिलाएगा गर्मी की तपन से राहत

Thu, 12 Jun 2014 01:37 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
temperature may go down

तपन के साथ लू अभी बेहाल करती रहेगी। हालांकि, गर्मी से झुलस रहे प्रदेशवासियों के लिए पिछले 24 घंटे की मानसूनी मूवमेंट ने राहत की आस बंधाई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम तक मानसून की नार्दन-ईस्ट लिमिट बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक मापी गई।

मानसून के मूवमेंट से प्रदेश के वायुमंडल में बढ़े आर्द्रता स्तर से प्रदेशवासी 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के तापमान में तपने के साथ ही उमस से परेशान रहे।

500-600 किमी. की दूरी पर मानसून

temperature may go down
36 घंटों के दौरान प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुई गर्म हवाओं के चलते अधिकांश इलाकों में दिन के पारे ने 4 से 7 डिग्री की छलांग लगाई। प्रदेश से मानसून लगभग 500-600 किमी. की दूरी पर है। बुधवार को प्रदेश में बांदा 47.6 और इलाहाबाद 47.3 डिग्री सेल्सियस केसाथ सबसे गर्म रहे।

सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, झांसी, चुर्क, कानपुर शहर, इटावा, फतेहगढ़, उरई, आगरा व अलीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।

झांसी, इटावा, फतेहगढ़ व आगरा में यह 46 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। पूरे प्रदेश में दोपहर से शाम तक 15 से 24 कि मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली अंधड़ व लू ने राहगीरों को झुलसाया। इसने राजधानी लखनऊ को भी तपाया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की नार्दन-ईस्ट लिमिट में दस्तक

temperature may go down

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में गर्म हवाएं सक्रिय हैं और तपन के साथ लू अभी बेहाल करती रहेगी।

मानसून की नार्दन-ईस्ट लिमिट भले ही बिहार केसीमावर्ती इलाकों में दस्तक दे रही हो।

लेकिन अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश की कोई संभावना नहीं है। पुरवा हवाओं से उमस बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed