{"_id":"5b05a9764f1c1b02448b515d","slug":"temperature-goes-up-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भयंकर गर्मी से बेहाल हुए लोग, बढ़ते पारे ने सुबह से लेकर शाम तक तपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भयंकर गर्मी से बेहाल हुए लोग, बढ़ते पारे ने सुबह से लेकर शाम तक तपाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शबाब पर आई गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश 45-46 डिग्री सेल्शियस पारे की तपिश में तप रहा है। ड्राई वेदर कंडीशन डवलप होने के चलते बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों को न तो सुबह और न ही शाम को मौसम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में हीट वेव कंडीशन के संग कुछेक इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी इलाकों से आ रही शुष्क गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में में कई जिलों का तापमान 46 डिग्री के भी पार चला गया। झांसी और बांदा 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा उरई, आगरा ताज, आगरा आईएएफ, हमीरपुर, इलाहाबाद पीबीओ में दिन का अधिकतम पारा 45 से 46 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में पारे ने 43 का आंकड़ा छुआ, जबकि चुर्क कानपुर आईएएफ, इटावा में भी 43 से अधिक ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिन के अधिकतम पारे में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक तेजी के अलावा न्यूनतम पारे में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की तेजी ने रातों को भी गर्म कर रखा है। दिन का न्यूनतम पारा प्रदेश में कई स्थानों पर 29 से 31 के बीच दर्ज किया गया।
Trending Videos
अगले 24-36 घंटों में मौसम में हो सकता है बदलाव
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गर्मी के चलते अगले 24-36 घंटों में प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। यहां अंधड़ के साथ गरज-चमक कर बूंदाबांदी हो सकती है। इन सबके बीच हीट वेव कंडीशन से तपन जारी रहेगी।