फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature goes down in lucknow and nearby areas in Uttar Pradesh.

यूपी: पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं से ठंड ने दिखाए तीखे तेवर, गलन व कोहरे के साथ हुई सुबह

Wed, 13 Jan 2021 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Temperature goes down in lucknow and nearby areas in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से आ रही गलन भरी बर्फीली पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड को तेजी से बढ़ाया है। वहीं, बुधवार की सुबह भी गलन और कोहरे के साथ हुई। हालांकि, लखनऊ व आसपास के इलाकों में करीब 10 बजे तक धूप निकल आई।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कई इलाकों का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया इन सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। जबकि पश्चिमी और पूर्वी उतर प्रदेश के हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन भरी ठंड के चलते प्रदेश में कानपुर शहर 4.4 डिग्री, मुजफ्फरनगर 4.6 डिग्री के साथ ठंडे स्थान रहे। हरदोई, फुरसतगंज, अलीगढ़, लखनऊ , मेरठ आदि स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते ही गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश में कई स्थानों का न्यूनतम पारा नीचे जा रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों तक यह दौर रहेगा। उसके बाद हवाओं का जोर कम पड़ने पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed