{"_id":"583002624f1c1b59369017b5","slug":"temperature-falls-down-in-lucknow-in-month-of-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन में पहली बार 10 के नीचे पहुंचा तापमान, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन में पहली बार 10 के नीचे पहुंचा तापमान, बढ़ी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर के दूसरे पखवारे में सरकते पारे संग रातों की ठंड अचानक बढ़ी है। बदले विंड पैटर्न के चलते आ रही पछुआ हवाओं से रातों की ठंड ने अब ठिठुराना शुरू किया है। अब तक 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो रहा दिन का न्यूनतम पारा सीजन में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़का है।
विज्ञापन
पिछले 36 घंटे से चल रही हवाओं के चलते शुक्रवार को दिन का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार सीजन का ऐसा पहला दिन रहा, जब रात का पारा लुढ़ककर 10 डिग्री केनीचे पहुंचा।
विज्ञापन
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे की गिरावट पिछले 24 घंटों में एक डिग्री सेल्सिसयस रही।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के ऐसे ही तेवर जारी रहेंगे। आसमान साफ रहेगा, जबकि रातों की ठंड बढ़ेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज होगा। सुबह केसमय धुंध रहेगी।
पांच दिनों में गिरा पारा, बढ़ने लगी ठंड
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 नवंबर 27.7 09.6
17 नवंबर 28.7 10.6
16 नवंबर 28.6 11.5
15 नवंबर 29.7 11.4
14 नवंबर 30.0 11.7