{"_id":"17368f5f792517930d6bef7804a10014","slug":"temperature-break-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दहका सूरज, पारा 37 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दहका सूरज, पारा 37 डिग्री पार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के लोगों को शुक्रवार को भादों के महीने में जेठ सी दोपहरी का अहसास हुआ। दरअसल राजधानी का अधिकतम तापमान अगस्त के रिकार्ड स्तर के पास पहुंचते हुए 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे शुक्रवार इस दशक में अगस्त माह में राजधानी का तीसरा सबसे अधिक गर्मी दिन हो गया। पांच दिनों से लगातार चढ़ रहा दिन का अधिकतम पारा शुक्रवार को सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 सालों में 9 अगस्त 2009 को अगस्त महीने में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। ये अब तक सबसे आल टाइम रिकार्ड भी है।
विज्ञापन
बीते चार दिनों से राजधानी के तापमान में 34 डिग्री से लगातार वृद्धि होते हुए 36 डिग्री के पार तक पहुंच चुका था।
इस तेजी ने शुक्रवार को जब 37 का आंकड़ा पार किया तो सावन-भादों में लोग जेठ की दुपहरिया के अहसास से बेहाल हो उठे।
दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अभी और सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, वायुमंडल में दिन का अधिकतम आर्द्रता स्तर 90 प्रतिशत रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगस्त में एक्टिव हुई ड्राई वेदर कंडीशन के चलते मौसम गर्म रुख दिखा रहा है।
वेस्टर्न विंड पैटर्न भी पिछले एक हफ्ते से दिन का तापमान बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञानी ने मानसूनी गतिविधियों के निष्क्रिय होने के चलते अभी अगले 4-5 दिनों तक पारा बढ़ने के बीच ऐसे ही आसार जारी रहने की संभावना जताई है।