{"_id":"27763b0d3f3402958cdc135892c6ef58","slug":"temp-falls-by-11-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में आई 11 डिग्री गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में आई 11 डिग्री गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Nov 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवाओं के साथ ही सोमवार रात को तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड ने दस्तक दे दी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में रातें और सर्द होंगी। दिन में पछुआ हवाएं बहने से त्वचा में रुखेपन का अहसास हो रहा है, वहीं रात में तापमान में कमी आने से सर्दी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
दिन में अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री पर पहुंच गया।
रात में जहां तापमान गिरने से सर्दी बढ़ी। वहीं बाजारों में सर्दी के कपड़ों के खरीदारों की तादात बढ़ी है। अमीनाबाद,आलमबाग, हजरतगंज आदि बाजारों सहित सहारागंज, फन मॉल और वेव में सर्दी के नए कलेक्शन की खरीदारी करते लोग नजर आए।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेला 14 जनवरी से
पर्वतीय महापरिषद लखनऊ की सोमवार को आयोजित बैठक में 14 से 19 जनवरी तक उत्तराखंड का पावन पर्व उत्तरायणी मेला मनाने का फैसला लिया है। अध्यक्ष टीएस मनराल एवं महासचिव गणेश चंद जोशी ने बताया कि मेला महानगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
मेले का शुभारंभ कुर्मांचल नगर के सामुदायिक केंद्र से शोभा यात्रा से होगा। महोत्सव में पहाड़ के मशहूर व्यंजन बाल मिठाई, दन चुटुक, भट, गहत की दल आदि स्वाद चखने को मिलेगा।