फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In some places, the artistry of terracotta; in others, craftsmanship adorned with threads.

Lucknow News: कहीं टेराकोटा की कलाकारी, कहीं धागों से सजा हुनर

Fri, 30 Oct 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
In some places, the artistry of terracotta; in others, craftsmanship adorned with threads.
माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग
लखनऊ। माटीकला महोत्सव में बृहस्पतिवार को हुनर और रचनात्मकता के रंग देखने को मिले। मिट्टी की खूबसूरत कलाकृतियां तैयार करने से लेकर धागों के सहारे आकर्षक उत्पाद और टेराकोटा के फव्वारों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। गोरखपुर से आए कारीगर राममिलन प्रजापति ने माटीकला महोत्सव में अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें टेराकोटा के बने फव्वारों से लेकर हाथी, बर्तन, खिलौने और घर की सजावट के तमाम सामान उपलब्ध हैं। राममिलन का कहना है कि हमारे जैसे लोग जो मार्केटिंग नहीं जानते हैं वह इस महोत्सव के जरिये अपने हुनर को दुनिया के सामने रख पा रहे हैं। राममिलन ने बताया कि उनके पास 50 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के उत्पाद हैं और लोगों को टेराकोटा के बने सामान खासा पसंद आ रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

धागों से बने उत्पादों की भी मांग-
लखनऊ की गौरी सिंह ने महोत्सव में क्रोशिया के बने उत्पादों का स्टॉल लगाया है। गौरी ने बताया कि उनकी मां क्रोशिया के बने बैग बनाती हैं। हालांकि पहले उन्हें क्रोशिया चलाना नहीं आता था लेकिन पांच-छह साल पहले उन्होंने क्रोशिया चलाना सीखा और अब उनके उत्पाद महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं। इन बैग की कीमत करीब 1500-2000 रुपए तक है।
विज्ञापन

सुनहरी थीम पर सजाई दुकान-
लखनऊ में रहने वाले मुकेश ने माटीकला महोत्सव में सुनहरी थीम पर दुकान सजाई है। इसमें दीयों से लेकर रामदरबार तक सभी सामान सुनहरी थीम पर तैयार किए गए हैं। इस थीम को लेकर मुकेश का कहना है कि आज जब सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं तब इनका सुनहरा प्रकाश लोगों के घरों को एक अलग ही चमक देगा। मिट्टी, एल्युमीनियम और फाइबर के बने राम दरबार मुकेश के स्टॉल का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

माटीकला महोत्सव में खरीदारी करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed