{"_id":"5d6438dd8ebc3e93a76fd3dd","slug":"tejas-will-run-from-platform-6-lucknow-news-lko478212192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से तेजस एक्सप्रेस को दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से तेजस एक्सप्रेस को दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से तेजस एक्सप्रेस को दौड़ाने की तैयारी
तेजस एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से चलाने की तैयारी है। ऐसा करने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
कैब-वे के जरिये वे सीधे प्लेटफॉर्म तक आ जाएंगे और कार से उतरकर सीधे सीट तक जा सकेंगे।
वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर 22 बोगियां फिट हो सकती हैं, जबकि तेजस में 19 बोगियां व इंजन रहेगा। ट्रेन की बोगियों के नाम अवध, काशी, बिठूर के नाम पर रखे जा सकते हैं।
इसके लिए पर्यटन विभाग विज्ञापन देगा। इस बाबत सोमवार को पर्यटन अधिकारियों के साथ आईआरसीटीसी की बैठक हुई। जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मेंटेनेंस पर रहेगा खासा जोर
तेजस शाम साढ़े चार बजे दिल्ली से चलकर रात पौने ग्यारह बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद इसका मेंटेनेंस होगा और सुबह फिर यह दिल्ली को रवाना होगी। ऐसे में ट्रेन का मेंटेनेंस मवइया स्थित पिट पर कराने को लेकर विचार हो रहा है।
टिकट फेयर में शामिल होगी कैटरिंग!
मुम्बई-गोवा व चेन्नई-मदुरई के बीच चलने वाली तेजस में यात्रियों को परोसा जाने वाले खाना वैकल्पिक है। पर, लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस में कैटरिंग का चार्ज टिकट में ही शामिल हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कैटरिंग को वैकल्पिक करने से आमदनी पर असर पड़ेगा। वहीं, ट्रेन का संचालन आईआरसीटीसी को सौंपने का उद्देश्य अधिक से अधिक कमाई करना है।