फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजस में पानी की टोटियां बनी मुसीबत, बिना ऑन करे बहने लगता है पानी, जानें- क्या है माजरा

Tue, 05 Nov 2019 01:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Tejas has trouble with taps as water starts flowing in the shadow
तेजस एक्सप्रेस

तेजस एक्सप्रेस में सेंसर वाली पानी की टोटियां मुसीबत बन गई है। ट्रेन चलने पर जैसे ही इन टोटियों पर ‘छाया’ पड़ती तो यह ऑन हो जाती हैं और पानी बहने लगता है। इससे पानी खत्म हो जाने के कारण यात्रियों को समस्या होती है। आईआरसीटीसी ने अब इन टोटियों को बदलने की कवायद शुरू की है। देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का गत चार अक्तूबर से लखनऊ जंक्शन व नई दिल्ली के बीच संचालन शुरू हुआ था। ट्रेन जंक्शन से सुबह 6.10 बजे चलकर दोपहर 12.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है। सवा छह घंटे में सफर पूरा होने की वजह से यह यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। 



 

Tejas has trouble with taps as water starts flowing in the shadow
तेजस एक्सप्रेस
पिछले एक माह में 28 हजार यात्री इस ट्रेन से सफर कर चुके हैं, लेकिन ट्रेन के रैक में कुछ समस्याएं हैं जो यात्रियों को परेशान भी कर रही हैं। ट्रेन में सेंसरयुक्त आटोमेटिक डोर, डस्टबिन व पानी की टोटियां लगी हैं। इनमें पानी की टोटियां दिक्कत कर रही हैं। ट्रेन चलने पर जैसे ही टोटी पर पेड़ों या किसी अन्य वस्तु की छाया पड़ती है तो पानी बहने लगता है।
 
Tejas has trouble with taps as water starts flowing in the shadow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
एग्जीक्यूटिव की कुर्सियां भी हुईं जर्जर
तेजस एक्सप्रेस में एसी चेयरकार व एग्जीक्यूटिव चेयरकार की बोगियां लगी हैं। इसमें लगी कुर्सियों की हालत भी खराब है। ये यात्रियों के लोड से चरमरा रही हैं। हाल ही में पांच से छह कुर्सियों को ठीक करवाया गया है। इनके हैंडल में समस्याएं आ रही थीं। महीने भर में पैदा हुई यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas has trouble with taps as water starts flowing in the shadow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
लखनऊ से गोरखपुर के बीच जब ट्रेन का ट्रायल हुआ था तब भी बोगी से आवाज, ऑटोमेटिक डोर व सेंसरयुक्त डस्टबिन में दिक्कतें आ रही थीं। इसे ठीक करवाया गया।
 
विज्ञापन
Tejas has trouble with taps as water starts flowing in the shadow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
दूर कर ली है समस्या 
तेजस एक्सप्रेस में सेंसरयुक्त पानी के टैब लगे हैं। ये छाया पड़ते ही ऑन हो जाते थे, जिससे पानी बहना शुरू हो जाता था। इसलिए इसे ठीक करवाया गया है। अब पानी की बर्बादी रुक गई है। सेंसरयुक्त डस्टबिन व दरवाजे ठीक से काम कर रहे हैं। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed