फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके जज्बे को सलामः इस उम्र में भी टब में गेंद और कटोरी में सिक्के डालने के लिए लगी होड़, तस्वीरें

Mon, 04 Nov 2019 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
program of varisth nagrik jankalyan samiti in lucknow
खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समिति के सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कोई टब में गेंद डालने की कोशिश कर रहा था तो किसी के सामने चुनौती थी कटोरी में सिक्के डालने की। खास बात थी कि ये कोई बच्चे या स्टूडेंट्स नहीं बल्कि वरिष्ठ नागरिक थे, जो एकदम बच्चों की माफिक खेलकूद में हिस्सा ले रहे थे। यह आयोजन लखनऊ के जानकीपुरम नागरिक जनकल्याण समिति की ओर से रविवार को जानकीपुरम विस्तार-3 स्थित सेंट्रल अकादमी परिसर में किया गया।

program of varisth nagrik jankalyan samiti in lucknow
खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समिति के सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
समिति के अध्यक्ष रामानुज शुक्ल व सचिव जीसी सिंघल ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
program of varisth nagrik jankalyan samiti in lucknow
खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समिति के सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा गेंदें साधना और पदमा त्रिपाठी ने डालीं: 45 से 62 साल तक और 62 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की अलग-अलग लाइन बना दी गई थी। उन्हें चैलेंज दिया गया कि वे सामने रखे टब में गेंद डालें। पहले वर्ग में साधना लाल, निशा गर्ग, रजनी शुक्ला, सांत्वना शुक्ला और गार्गी श्रीवास्तव आमने-सामने थीं। जबकि दूसरे वर्ग में पद्मा त्रिपाठी, शोभा मेहरोत्रा, पूजा अग्रवाल, अनुपमा और कुसुम सक्सेना में मुकाबला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
program of varisth nagrik jankalyan samiti in lucknow
खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समिति के सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

खेल शुरू हुआ तो उम्र का लिहाज छोड़ सभी मानो बच्चियां बन गईं और इधर तालियों से दर्शक उत्साह बढ़ाते रहे और उधर टब में गेंद डालने की कोशिश शुरू हुई।

विज्ञापन
program of varisth nagrik jankalyan samiti in lucknow
खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समिति के सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

साधना लाल 14 और पदमा त्रिपाठी 11 गेंदें डालकर पहले नंबर पर रहीं। बाउल में सिक्के डालने की बारी आई तो पहले वर्ग में राजपती और दूसरे वर्ग में मीरा वर्मा पहले स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में भी राजपती अव्वल रहीं जबकि दूसरे वर्ग में मधु अग्रवाल ने बाजी मारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed