{"_id":"5c189958bdec2256a931b843","slug":"tejas-and-train-18-will-run-in-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिल सकता है यात्रियों को तेजस और ट्रेन-18 का तोहफा, इन सुविधाओं से होंगी लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिल सकता है यात्रियों को तेजस और ट्रेन-18 का तोहफा, इन सुविधाओं से होंगी लैस
Tue, 18 Dec 2018 12:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के यात्रियों को जल्द सौगात मिलने वाली है। 25 दिसम्बर से पहले ऐशबाग-सीतापुर रूट खोलने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही नए साल में हाईस्पीड ट्रेन-18 व तेजस का तोहफा भी यात्रियों को देने की तैयारी है।
इससे लखनऊ से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। मीटरगेज की लाइन को ब्रॉडगेज किया गया।
ट्रैक का काम पूरा हो चुका है और स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम अंतिम चरण में है। यह काम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपा गया था। अब चूंकि, आमान परिवर्तन का काम हो गया है और रेलवे ने ट्रेनेें चलाने की तैयारी कर ली है।

शुरुआती दौर में पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा
train
- फोटो : amar ujala
ऐसे में उम्मीद है कि 25 दिसम्बर से पहले यह रूट खोल दिया जाएगा। हालांकि, शुरुआती दौर में पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा। पर, सीतापुर से आगे के रूट का आमान परिवर्तन हो जाने के बाद ऐशबाग से सीधे दिल्ली को ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
इस रूट पर आमान परिवर्तन की जांच सीआरएस की ओर से की जा चुकी है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति भी मिल गई है।
लखनऊ से दिल्ली के लिए तेजस
रेल मंत्रालय ने तीन ट्रेनें अंत्योदय, उदय व तेजस चलाने का दावा किया था। इसमें से अंत्योदय शुरू हो चुकी है, जबकि तेजस को लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एसी बोगियों वाली यह ट्रेन करीब डेढ़ सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
इसका टाइमटेबल भी तैयार हो चुका है। इसमें 23 बोगियां होंगी और इसे हफ्ते में छह दिन चलाने की तैयारी है। रेलवे नए साल से पहले इस ट्रेन का तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।

ट्रेन 18 के रूट पर भी मंथन
देश की पहली स्वदेशी ट्रेन कही जाने वाली ट्रेन-18 का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसे वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ाने की योजना है। इसे लखनऊ से गुजारा जाएगा या नहीं, इस पर मंथन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र से इसे गुजारा जाएगा।
इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में बिजली की खपत भी कम होगी। ट्रेन-18 के बाद रेलवे सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन ट्रेन-20 दौड़ाएगा। इसके दो साल में पटरी पर आने की उम्मीद है, जिसकी स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होगी।