फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tejas and train-18 will run in new year

नए साल में मिल सकता है यात्रियों को तेजस और ट्रेन-18 का तोहफा, इन सुविधाओं से होंगी लैस

Tue, 18 Dec 2018 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
tejas and train-18 will run in new year
- फोटो : डेमो
सीतापुर के यात्रियों को जल्द सौगात मिलने वाली है। 25 दिसम्बर से पहले ऐशबाग-सीतापुर रूट खोलने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही नए साल में हाईस्पीड ट्रेन-18 व तेजस का तोहफा भी यात्रियों को देने की तैयारी है।
विज्ञापन


इससे लखनऊ से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। मीटरगेज की लाइन को ब्रॉडगेज किया गया।
विज्ञापन


ट्रैक का काम पूरा हो चुका है और स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम अंतिम चरण में है। यह काम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपा गया था। अब चूंकि, आमान परिवर्तन का काम हो गया है और रेलवे ने ट्रेनेें चलाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती दौर में पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा

tejas and train-18 will run in new year
train - फोटो : amar ujala
ऐसे में उम्मीद है कि 25 दिसम्बर से पहले यह रूट खोल दिया जाएगा। हालांकि, शुरुआती दौर में पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा। पर, सीतापुर से आगे के रूट का आमान परिवर्तन हो जाने के बाद ऐशबाग से सीधे दिल्ली को ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

 

इस रूट पर आमान परिवर्तन की जांच सीआरएस की ओर से की जा चुकी है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति भी मिल गई है। 

लखनऊ से दिल्ली के लिए तेजस

tejas and train-18 will run in new year
रेल मंत्रालय ने तीन ट्रेनें अंत्योदय, उदय व तेजस चलाने का दावा किया था। इसमें से अंत्योदय शुरू हो चुकी है, जबकि तेजस को लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एसी बोगियों वाली यह ट्रेन करीब डेढ़ सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

इसका टाइमटेबल भी तैयार हो चुका है। इसमें 23 बोगियां होंगी और इसे हफ्ते में छह दिन चलाने की तैयारी है। रेलवे नए साल से पहले इस ट्रेन का तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है। 

ट्रेन 18 के रूट पर भी मंथन

देश की पहली स्वदेशी ट्रेन कही जाने वाली ट्रेन-18 का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसे वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ाने की योजना है। इसे लखनऊ से गुजारा जाएगा या नहीं, इस पर मंथन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र से इसे गुजारा जाएगा।

इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में बिजली की खपत भी कम होगी। ट्रेन-18 के बाद रेलवे सेल्फ  प्रोपेल्ड ट्रेन ट्रेन-20 दौड़ाएगा। इसके दो साल में पटरी पर आने की उम्मीद है, जिसकी स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed