फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager's Live-in Partner Accused of Her Murder

Lucknow News: लिवइन पार्टनर पर किशोरी की हत्या का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager's Live-in Partner Accused of Her Murder
प्रतीकात्मक।
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के अहमदगंज में मंगलवार रात लिवइन में रह रही 17 वर्षीय खुशी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौसी अफसाना ने भांजी के लिवइन पार्टनर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। अफसाना ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शामली के कलंदर निवासी अफसाना ने बताया कि उनकी बहन की मौत के बाद खुशी और उसका भाई उनके साथ रहते थे। खुशी के पिता जेल में हैं। खुशी चार साल पहले लापता हुई थी। बाद में वह आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। दोनों की आठ माह की बेटी भी है। मंगलवार रात आरोपी ने वीडियो कॉल पर खुशी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अफसाना ने आरोप लगाया कि लिवइन पार्टनर खुशी को उनसे बात नहीं करने देता था। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed