फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenager swept away by strong currents while bathing in Kukrail river in Lucknow SDRF is searching for him

Lucknow News: कुकरैल नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया किशोर, साथी के साथ नहाने गया था; SDRF कर रही तलाश

Sat, 02 Aug 2025 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 09:37 PM IST
सार

लखनऊ में कुकरैल नदी में नहाते समय एक किशोर तेज बहाव में बह गया। वह दोस्त के साथ नहाने गया था। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
teenager swept away by strong currents while bathing in Kukrail river in Lucknow SDRF is searching for him
रिजू हामिद की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी में दोस्त के साथ नहाने उतरा किशोर बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, दूसरा किशोर बाहर निकल आया। नगर निगम, पुलिस और जल निगम की टीम ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पंतनगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किस्मत अली परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। किस्मत मूलरूप से गुवाहाटी के रहने वाले हैं। किस्मत का बेटा रिजू हामिद (14) अपने दोस्त साहिल के साथ दोपहर करीब दो बजे कुकैरल नदी में नहा रहा था। इस बीच तेज बारिश के दौरान पानी के बहाव में रिजू डूबने लगा। 
विज्ञापन


साहिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह उसके हाथ से छिटककर गहराई में चला गया। शोरगुल सुनकर रिजू के घरवाले वहां पहुंचे और नदी में कूदकर उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह और रिजू मेरिडियन स्कूल के सामने से कुकरैल बंधे से नीचे उतरकर नदी में नहाने गए थे। इसी बीच पानी का स्तर बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा

नदी में किशोर के डूबने की जानकारी पाकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मेयर और विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जल निगम के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

पता नहीं घर से कब निकल गया बेटा

बेटे के नदी में डूबने की खबर पाकर किस्मत अली वहां पहुंचे और खुद ही खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पता नहीं रिजू कब घर से निकलकर नहाने चला गया। बेटे को घर पर न देखकर वह उसके बारे में पता कर रहे थे। इसी बीच उसके डूबने की खबर मिली। रिजू के पांच भाई-बहन हैं। 



पूरा परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महानगर पुलिस को बारिश के दौरान नाले में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। छानबीन में पता चला कि एक बच्चा बाहर निकल आया है। एसडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed