फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenager show as voter in pradhani election in up

यूपीः प्रधानी की कुर्सी के लिए नाबालिगों को बनाया गया व्यस्क

Tue, 17 Nov 2015 10:40 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
teenager show as voter in pradhani election in up

प्रधानी की कुर्सी हथियाने के लिए दावेदार हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। मतदाता सूचियों में फर्जी आयु प्रमाणपत्र के सहारे नाबालिग को भी वोटर बनाने का खेल चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में गलत प्रमाणपत्र के जरिये बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों का नाम जुड़वाने की गोपनीय शिकायत की जांच में यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का स्थलीय सत्यापन कराने का निर्देश दिया है ताकि फर्जी वोटरों के नाम हटाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 में से 20 निकले नाबालिग

teenager show as voter in pradhani election in up

मोहनलालगंज तहसील के गोसाईंगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बघौली की मतदाता सूची में फर्जीवाड़े की शिकायत पर एसडीएम मोहनलालगंज ने जांच कराई। सूची में दर्ज 30 वोटरों में से 20 भौतिक तौर पर सत्यापन में नाबालिग पाए गए।

राजस्व निरीक्षक उमाशंकर की टीम द्वारा की गई जांच में 20 मतदाताओं के आवेदन फार्म में लगाए गए आयु प्रमाणपत्र फर्जी निकले। छाया प्रतियों में हेराफेरी कर उम्र बढ़ाकर दर्ज करने के प्रमाण मिले।

इसके बाद जांच टीम ने एसडीएम के माध्यम से इन नामों को हटाने की संस्तुति डीएम से की है। ऐसा एक और मामला मोहनलालगंज की घुड़सारा ग्राम पंचायत में भी पकड़ा गया। यहां जांच पड़ताल के बाद 66 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed