{"_id":"6a3ae8afd0be32af2008b601","slug":"teenager-rapes-five-year-old-girl-caught-lucknow-news-c-13-lko1070-1796711-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, पकड़ा गया
Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। क्षेत्र के गांव में मंगलवार सुबह जामुन खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर किशोर ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पहुंचे आरोपी किशोर ने बेटी को अकेला पाकर उसे जामुन का लालच दिया। इसके बाद वह उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाग में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। रोते हुए बच्ची ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि कुछ ही देर में आरोपी किशोर को पकड़ लिय गया। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।