{"_id":"6807fd5ab430b01dd00edf7f","slug":"teenager-molested-two-sides-fight-accused-in-custody-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1169084-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट, आरोपी हिरासत में
Wed, 23 Apr 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट, आरोपी हिरासत में
लखनऊ। काकोरी में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने साथियों के साथ मारपीट की। इसमें किशोरी की बुआ चोटिल हो गईं। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
किशोरी की मां का आरोप है कि गांव का ही एक युवक अक्सर उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर युवक पक्ष के लोगों ने सोमवार रात में घर पर आकर मारपीट की। इसमें किशोरी की बुआ घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मारपीट के दौरान आरोपी युवक को भी चोट आई है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी व युवक में बातचीत होती थी। इसी को लेकर दोनों पक्ष बात करने जमा हुए थे। इस दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक महिला व आरोपी को चोट आई। आरोपी युवक कुलदीप को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।