फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager missing under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

Sat, 22 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing under suspicious circumstances
गिलौला (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र गिलौला के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में किशोरी के पिता ने थाना क्षेत्र के ही औरैया निधान निवासी युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार को गांव में ही घूमने निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। तमाम तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि किशोरी को थाना क्षेत्र के ही औरैया निधान निवासी चंगू पासवान अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


पीड़ित को आशंका है कि आरोपी दुष्कर्म के बाद उसकी पुत्री की हत्या कर सकता है। ऐसे में पीड़ित ने गिलौला पुलिस से केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने व अपनी पुत्री को खोज निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला प्रमोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को खोज निकाला जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed