{"_id":"67ba1f6bd482dd578f065084","slug":"teenager-commits-suicide-when-father-scolds-him-for-watching-tv-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1089414-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीवी देखने पर पिता ने डांटा तो किशोर ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीवी देखने पर पिता ने डांटा तो किशोर ने लगा लिया फंदा
Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुश्रुत पार्थ। फाइल फोटो
लखनऊ। पारा के आदर्श विहार कॉलोनी निवासी सुश्रुत पार्थ (16) ने शुक्रवार रात पिता के डांटने से आहत होकर फंदा लगा लिया। पिता ने टीवी देखने पर फटकार लगाई थी।
उन्नाव में औरास के रहने वाले महेंद्र आदर्श विहार कॉलोनी में पत्नी उमेश कुमारी और बेटी जागृति पार्थ के साथ रहते हैं। वह औरस के एक स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। सुश्रुत मायापुरम में निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसकी परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार दोपहर पिता महेंद्र सिलिंडर लेने बुद्धेश्वर गए थे।
इस बीच सुश्रुत परीक्षा देकर घर लौटा था और टीवी देख रहा था। घर लौटे पिता ने यह देखकर सुश्रुत को फटकार लगा दी। इससे आहत होकर सुश्रुत टीवी बंदकर कमरे में गया। भाई को फंदे से लटका देखकर बहन की चीख निकल गई। महेंद्र बेटे को लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)