{"_id":"66f686afa8d9b2f3250b26f4","slug":"teenager-burnt-to-death-after-being-hit-by-a-transformer-lucknow-news-c-13-lko1027-890581-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से किशोर की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से किशोर की झुलसकर मौत
Fri, 27 Sep 2024 03:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भैंसामऊ गांव में बुधवार रात घर के बाहर खेल रहा किशोर अंधेरे में बिजली ट्रांसफार्मर के पास चला गया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी मजदूर विजय का 12 वर्षीय बेटा रेहान बुधवार रात 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि ट्रांसफार्मर से लीड लटक रही थी। रेहान को अंधेरे में लीड नजर नहीं आई और वह इसकी चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे रामसागर मिश्र अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। रेहान सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। परिवार में मां नीलम और छोटा भाई सुजीत है।
विजय का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के पोल से नीचे आए अर्थ वायर में करंट आने से बेटे के दाएं पैर की अंगुलियां झुलस गई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग से लटक रहे बॉक्स को ठीक कराने के लिए कहा गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आबादी से ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले दो बार ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग चुकी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। वहीं, एसडीओ बीकेटी अमन तिवारी का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से कोई अर्थ वायर नहीं लगा था। मामले में कटिया चोरी की बात सामने आ रही है। इसके चलते यह हादसा हुआ है।