{"_id":"69ade433989de4209b00a599","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-accused-of-murder-for-protesting-rape-lucknow-news-c-13-knp1002-1635966-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, दुष्कर्म के विरोध में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, दुष्कर्म के विरोध में हत्या का आरोप
Mon, 09 Mar 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
बालागंज चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करते इलाके के लोग।
लखनऊ। बालागंज रेलवे कॉलोनी में घरेलू काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के विरोध में किशोरी की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को मायापुरम और बालागंज इलाके में सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मकान मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई है और उसे परीक्षण के लिए भेजा गया है।
किशोरी मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी। किशोरी के पिता के अनुसार, वह परिवार के साथ इलाके में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बेटी बीते एक वर्ष से बालागंज की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड बुजुर्ग के मकान में रहकर घरेलू काम करती थी। होली के मौके पर वह दो दिन के लिए घर आई थी। होली के बाद वह वापस काम पर चली गई। रविवार दोपहर बुजुर्ग की पत्नी ने फोन कर बताया कि किशोरी ने फंदा लगा लिया है। परिजन जब वहां पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था।
बुजुर्ग की पत्नी ने बताया कि उन्होंने रविवार दोपहर किशोरी से ऊपर वाले कमरे में जाकर काम करने के लिए कहा था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने बेटे को ऊपर के कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। वह जब वहां पहुंचा तो उसने किशोरी को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को ट्राॅमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटी के गले और पैर में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग
शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन किशोरी का शव मायापुरम लेकर पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घरवालों ने मकान मालिक के बेटे पर किशोरी के साथ गलत काम करने के विरोध में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया। इसके बाद नाराज लोग किशोरी का शव लेकर बालागंज चौराहे पहुंच गए और चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान यातायात ठप हो गया। पुलिस ने परिजनों की मांग पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
घटना के समय आरोपी का पूरा परिवार घर में माैजूद था
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चाैहान ने बताया कि आरोपी नगरीय निकाय निदेशालय में डाटा मैनेजर है। उसके पिता को ब्रेन हैमरेज और मां को कैंसर है। घटना के वक्त सभी घर में माैजूद थे।