फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage Girl Taken Away and Raped; Accused Arrested

Lucknow News: किशोरी को अपने साथ ले जा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Taken Away and Raped; Accused Arrested
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
सरोजनीनगर। बंथरा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा ने बताया कि छह मई को बंथरा के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि 19 अप्रैल को वह परिवार के साथ खेत में थीं। बेटी घर पर अकेली थी। तभी शाम करीब चार बजे उन्नाव के असोहा का रहने वाला श्यामू कश्यप बेटी को बरगला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तभी शुक्रवार शाम बंथरा के नरायणपुर चौराहे के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ किशोरी भी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने घर ले गया था। यहां मंदिर में विवाह कर पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बयान दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed