फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl sexually exploited on the pretext of marriage, extorted cash and jewellery

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किशोरी का किया यौन शोषण, नकदी व जेवर ऐंठे

Mon, 06 Apr 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl sexually exploited on the pretext of marriage, extorted cash and jewellery
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ठाकुरगंज में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने राधा ग्राम निवासी शंकर कश्यप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपी ने शादी के एवज में किशोरी से 15 लाख रुपये, जेवर और मोबाइल हड़प लिए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। किशोरी की शिकायत पर शनिवार को शंकर के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि किशोरी के अनुसार, चार वर्ष पहले उसकी मुलाकात आरोपी शंकर से हुई थी। शंकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले उसने आरोपी शंकर से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में अधिक दबाव पड़ने पर आरोपी ने दहेज के नाम पर रुपयों की मांग की। किशोरी ने जमीन बेचकर घर में रखे गए 15 लाख रुपये और जेवर आरोपी को दे दिए। बावजूद इसके वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। 20 मार्च को आरोपी ने किशोरी का मोबाइल फोन भी हासिल कर लिया और फिर शादी से इन्कार कर दिया। डीसीपी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए रविवार को आरोपी शंकर को प्रेरणा स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed