{"_id":"5a7d498c4f1c1ba4268b96b6","slug":"teenage-girl-commits-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में किशोरी ने लगाई फांसी, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में किशोरी ने लगाई फांसी, ये थी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चौक इलाके में बृहस्पतिवार को डिप्रेशन के चलते 16 वर्षीय नंदनी वर्मा ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर चौक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शंभू दयाल वर्मा की इकलौती बेटी नंदनी खुनखुनजी इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा थी।
पढ़ाई में कमजोर होने के चलते वह डिप्रेशन में रहती थी। बृहस्पतिवार को शंभूदयाल घर के बाहर बैठे थे जबकि पत्नी नंदकुमारी छत पर थीं। इस बीच नंदनी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक बेटी के बाहर न आने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
शंभू दयाल ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बेटी को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां नंदनी की मौत हो गई। मां व भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल था।