{"_id":"6269a87fcea0e6488e0540f5","slug":"teen-talak-from-germany-by-letter-lucknow-news-lko628139934","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पत्नी रह गई अवाक, जर्मनी से पति ने चिट्ठी में भेजा तलाक-तलाक-तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पत्नी रह गई अवाक, जर्मनी से पति ने चिट्ठी में भेजा तलाक-तलाक-तलाक
Thu, 28 Apr 2022 11:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:03 AM IST
सार
परिवार वालों ने रिश्ता बचाने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन करीम और उसके परिवार वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्र के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर करीम मकबूल और उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
एक साल पहले निकाह हुआ। मनचाहा दहेज न मिला तो पत्नी को कुछ दिन बाद मायके भेज दिया। इसके बाद जर्मनी में रह रहे शौहर ने एक चिट्ठी अपनी पत्नी के नाम भेजी जिसमें तीन बार तलाक लिखा था। साथ ही यह लिखा कि अब उनका कोई रिश्ता नहीं है। यह देख पत्नी अवाक रह गई। पीड़िता और परिवारीजनों ने ससुराल में जाकर मिन्नतें की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद विवाहिता ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा केमुताबिक, विक्रांतखंड निवासी महिला की शादी 4 फरवरी 2021 को नवी मुंबई निवासी करीम मकबूल से हुई थी। महिला के अनुसार, शादी के समय करीब 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए थे। पीड़िता के मुताबिक, विदा होकर वह जब ससुराल पहुंची तो पहले दिन से ही उसे कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने लगे थे। लेकिन वह किसी तरह से ससुराल में रहती रही। पीड़िता के मुताबिक, पति करीम मकबूल के साथ उसके माता-पिता भी अपशब्द कहते थे। आपत्ति करने पर उसे पीटा जाता था।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही करीम मकबूल नौकरी करने के लिए जर्मनी चला गया था। उसके जाने के बाद सास-ससुर की प्रताड़ना बढ़ गई थी। उसे जबरन मायके भेजा गया था। महिला के मुताबिक, 16 अप्रैल को उसे एक खत मिला जो पति की तरफ से आया था। खत में करीम मकबूल ने महिला से रिश्ता तोड़ते हुए तलाक देने की बात लिखी थी। उसे पढ़कर महिला अवाक रह गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। परिवार वालों को जब खत के बारे में पता चला तो उन्होंने रिश्ता बचाने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन करीम और उसके परिवार वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्र के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर करीम मकबूल और उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन