{"_id":"64413caf4b0a55951a081349","slug":"teen-rape-his-two-years-cousin-lucknow-news-c-13-lko1018-193352-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 13 साल के चचेरे भाई ने दो साल की मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 13 साल के चचेरे भाई ने दो साल की मासूम से किया दुष्कर्म
Thu, 20 Apr 2023 06:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Apr 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
- मोहनलालगंज की वारदात, पुलिस ने किशोर को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनलालगंज। इलाके के एक गांव में 13 साल के चचेरे भाई ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म किया। परिजनों ने जब शिकायत की तो आरोपी व उसके भाई ने पीड़िता के पिता को पीटा और भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी एक शख्स एक सरकारी विभाग में संविदाकर्मी है। उनके मुताबिक, बुधवार को उनकी दो साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला बच्ची का चचेरा भाई वहां पहुंचा। बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची वापस आई, लेकिन कुछ बता नहीं पाई। बृहस्पतिवार सुबह निजी अंगों में दर्द होने से बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। उसकी मां ने देखा तो निजी अंग में घाव नजर आया। वह हैरान रह गईं। बच्ची से बातचीत की तो उसने घटना बताई। इस पर बच्ची के पिता आरोपी के घर पहुंचे। विरोध किया तो उनको ही आरोपी व उसके भाई ने पीट दिया। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक है।
पहले भी लगा था आरोप, कर दिया था माफ
ग्रामीणों ने बताया कि जिस किशोर पर केस दर्ज किया गया उस पर पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है। तब एक बच्चे से कुकर्म का आरोप लगा था। जानकारी हुई थी, लेकिन गांव का मामला होने की वजह से एक दूसरे को समझाबुझाकर शांत करवा दिया गया था। किशोर को डांट-फटकार दिया गया था। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा था। इस बार उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गुस्सा है।
विज्ञापन
अश्लील फिल्में देखता था किशोर
ग्रामीणों ने बताया कि किशोर के पास मल्टीमीडिया मोबाइल फोन है। जानकारी के मुताबिक वह अश्लील फिल्में देखता रहता है। पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।