{"_id":"635d8ac0ad0bf0003a4d0bc9","slug":"teen-ager-died-in-road-accedent-gw-reporters-news-lko654760934","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर लगने के बाद तेज रफ्तार डंपर में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर लगने के बाद तेज रफ्तार डंपर में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया किशोर, मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत। (फोटो प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा के बनी इलाके में शनिवार को अनियंत्रित डंपर ने शिवम पांडेय (14) केो रौंदा। डंपर में फंसकर किशोर दूर तक घिसटता चला गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक बंथरा डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, मड़ियांव के नयापुरवा राजेश पांडेय का बेटा शिवम शनिवार को दोस्तों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकला था।
दोपहर करीब दो बजे बनी स्थित प्रधान ढाबा के पास उसके साथी कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े थे।
ढाबे पर कुछ खाने के बाद शिवम जैसे ही साथियों की तरफ चला वैसे ही कानपुर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। इसके बाद शिवम डंपर में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया।
इससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोर की मां घरों में चौका बर्तन करती है, जबकि पिता निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।