{"_id":"674c62fd7d4e2c4f500e70dd","slug":"technology-will-open-new-doors-for-employment-lucknow-news-c-13-1-lko1020-975275-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तकनीक से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तकनीक से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
Sun, 01 Dec 2024 06:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट।
लखनऊ। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि तकनीकी यंत्र से शिक्षा और अन्य व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। इस यंत्र का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए। महानगर स्थित हीवेट पॉलीटेक्निक में रविवार को विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने के बाद उन्होंने कहा कि हाथ में सुविधाएं होंगी तो विद्यार्थी तकनीकी रूप से मजबूत होंगे। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत यह कार्यक्रम हुआ। संस्थान में अध्ययनरत, सत्र 2023-24 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 462 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक डॉ. एस. अस्थाना, राजेश कुमार, संजय कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।