फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   technical problem in rte website

आरटीई की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, स्कूलों में दाखिले का आवेदन करना हुआ मुश्किल

Wed, 10 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
technical problem in rte website
लखनऊ। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए एक सप्ताह का का समय बीत चुका है, लेकिन वेबसाइट की गड़बड़ियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे अपने बच्चों का आवेदन दाखिल करने में अभिभावकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आरटीई की वेबसाइट दो मार्च शाम को खुली थी, लेकिन इसमें शुरू से ही बनी तकनीकी समस्या अब तक ठीक नहीं हो पाई है। अभिभावकों ने बताया कि वेबसाइट मोबाइल नंबर ही नहीं ले रही है, जबकि बिना मोबाइल नंबर के पंजीकरण नहीं हो सकता है। जो मोबाइल नंबर नए हैं, उनसे पंजीकरण कराने में मुश्किल हो रही है। अभिभावकों की यह भी शिकायत है कि वे अपने बच्चों के लिए मनचाहे विद्यालयों का विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं। विकल्प चयन के बाद वे आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर देते हैं, लेकिन प्रिंट आउट में सभी विद्यालयों का विकल्प नहीं आता। आधे से ज्यादा विकल्प गायब हो जा रहे हैं। वहीं जब लॉगइन के माध्यम से स्कूल देखते हैं तो उनके वार्ड के सभी स्कूल नहीं दिखते। समन्वयक एके अवस्थी का कहना है कि शिकायतों से एनआईसी को अवगत करा दिया गया है। हल वहीं से निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed