फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tears filled my eyes after seeing Lakhan going to exile with Siya-Ram.

Lucknow News: सिया-राम संग लखन को वनवास जाता देख छलकीं आंखें

Sat, 19 Oct 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Tears filled my eyes after seeing Lakhan going to exile with Siya-Ram.
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन कैकेयी, मंथरा व दशरथ, कैकेयी संवाद, राम, लक्षमण, सीता वनगमन के लिए कौशल्या एवं सुमित्रा से विदा लेना दिखाया गया।
विज्ञापन

गोमतीनगर के पर्वतीय महापरिषद भवन में राम, लक्ष्मण, सीता के वनवास की लीला पर दर्शकों की आंखें भर आईं। राम का अभिनय नेहा सिंह, लक्ष्मण निक्की सिंह (दोनों सगी बहनें) कर रहीं हैं। सीता का अभिनय विधी जोशी ने किया गया। वनगमन गीत, पंचवटी में शूर्पणखा की नासिका छेदन, खरदूषण दरबार में शूर्पणखा का प्रवेश, खरदूषण वध, रावण दरबार में शूर्पणखा का प्रवेश, रावण एवं मारीच संवाद, पंचवटी में स्वर्णमृग का प्रवेश एवं मारीच वध, जोगी रावण का प्रवेश एवं सीता हरण, शबरी प्रसंग के मनमोहक दृश्यों से माहौल आनंदित हो उठा।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि पंत नगर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, महामंत्री गोकुल चंद्र उप्रेती, श्री रामलीला समिति महानगर के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, महामंत्री हेम पंत एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री पब्लिक रामलीला समिति की ओर चौक के लोहिया पार्क में चल रही लीला मंचन में श्रीराम वनगमन से लेकर भरत संवाद का दृश्य दिखाया गया।



श्री प्रेम रामलीला समिति की ओर से ट्रांसपोर्टनगर के मुंशीखेड़ा में शूर्पणखा का आगमन, राम लक्ष्मण से वार्ता और अपने वास्तविक रूप में आकर सीता की ओर से झपटना, लक्ष्मण का शूर्पणखा का नाक, कान काटने का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed