फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Team leaves to see development of GIFT City, Ahmedabad

Lucknow News: अहमदाबाद की गिफ्ट सिटी का विकास देखने के लिए दल रवाना

Tue, 06 Jan 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Team leaves to see development of GIFT City, Ahmedabad
लखनऊ। अहमदाबाद की गिफ्ट सिटी सहित कई नगरों का कामकाज देखने के लिए नगर निगम के 50 पार्षदों का दल सोमवार को गुजरात के दौरे पर रवाना हुआ। इनके साथ महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारी भी गए हैं। महापौर ने बताया कि गिफ्ट सिटी का पूरा नाम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी है। अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच साबरमती नदी के किनारे यह शहर सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं का ढांचा है। सरकार यहां निवेश करने वालों को करों में राहत भी देती है।
विज्ञापन

दौरे में अध्ययन किया जाएगा कि यह शहर कैसे विकसित हुआ और वहां के किन प्रोजेक्ट पर लखनऊ में काम किया जा सकता है। सूरत और जूनागढ़ में सफाई व्यवस्था को भी देखा जाएगा। दल में भाजपा, सपा और कांग्रेस के भी पार्षद हैं। नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी सात जनवरी को लौट आएंगे। पार्षदों का दल 11 जनवरी को वापस आएगा।
विज्ञापन




पहले हुए दौरों का नहीं मिला लाभ

सफाई व्यवस्था और दूसरे नगर निगमों का कामकाज समझने के नाम पर पार्षद करीब दस वर्ष पहले गुजरात का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान वे इंदौर, बड़ौदा, सूरत और अहमदाबाद गए थे। इससे पहले मुंबई का भी दौरा किया था। महापौर ने बीते वर्ष हैदराबाद में रामकी कंपनी के लगाए प्लांटों को देखा था। जानकारों का कहना है कि पूर्व के दौरों का कोई फायदा नगर निगम को नहीं मिला, क्योंकि उस तरह से यहां पर कामकाज में सुधार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed