{"_id":"63d582f10e68c9147852561f","slug":"team-india-in-lucknow-t-20-cricket-lucknow-news-lko6681081159-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची टीम इंडिया को देख प्रशंसक रोमांचित, बोले- अरे वो देखो, हार्दिक पांड्या जा रहा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची टीम इंडिया को देख प्रशंसक रोमांचित, बोले- अरे वो देखो, हार्दिक पांड्या जा रहा है...
विज्ञापन
लखनऊ। न्यूजीलैंड के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया शनिवार को लखनऊ पहुंची। शाम 6:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के निकासी गेट से जैसे ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने बाहर की ओर रुख किया तो मौजूद प्रशंसकों ने इंडिया... इंडिया... के नारे लगाने शुरू कर दिए। हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए खड़ी बस के आगे कार पर बैठ कर चल दिए। भीड़ से आवाज आई, अरे ये देखो हार्दिक जा रहा है।
सबसे ज्यादा क्रेज तो टी-20 के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए रहा, जिन्हें देखकर प्रशंसक सूर्या.. सूर्या... की आवाज लगाने लगे। देखते ही देखते टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी एक-एक कर बाहर आने लगे। इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने जयश्री राम का उद्घोष करना शुरू कर दिया। यह देख भारतीय खिलाड़ी मुस्कुरा दिए। टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड की टीम भी निकासी द्वार के ठीक सामने खड़ी बस में सवार होने लगी। पहले टीम इंडिया और फिर न्यूजीलैंड की टीम अपने होटलों की ओर रवाना हो गईं। यहां पर भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों का क्रेज दिखा। कुछ सुरक्षाकर्मियों ने मौके का फायदा उठाते हुए खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली। खासतौर पर यूपी के कुलदीप यादव ने अपने प्रशंसकों की इच्छा का सम्मान करते हुए फोटो खिंचवाई।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी एडवाइजरी
- स्टेडियम के भीतर अग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, पान मसाला, गुटखा, पानी की बोतल व बैग ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- केवल वाहन पासधारकों के ही वाहन को स्टेडियम में प्रवेश। टिकट लेकर जाना होगा, मोबाइल पर दिखाकर एंट्री नहीं मिलेगी।
- इकाना स्टेडियम का रैम्प वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ बड़े अधिकारियों व मंत्रियों के वाहन आ सकेंगे।
- शहीद पथ पर कोई भी वाहन रुक-रुककर सवारी बैठा या उतार नहीं सकेंगे।
- दर्शक पार्किंग को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम पहुंचने के लिए सार्वजनिक वाहनों का अधिकतम इस्तेमाल करें।
- स्टेडियम जाने वाले सभी वाहन अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड स्थित एचसीएल तिराहे की ओर से जाकर निर्धारित स्थानों पर पार्क होंगे।
- दर्शक अपने वाहन दयालबाग, कैंसर इंस्टीट्यूट, एचसीएल तिराहे पर बने पार्किंग स्थलों पर पार्क करेंगे।
- दयालबाग, कैंसर इंस्टीट्यूट पर वाहन पार्क करने वाले दर्शकों को स्टेडियम तक जाने के लिए बस उपलब्ध कराई गई हैं।
.........................................
यहां से दर्शक कर सकेंगे स्टेडियम में प्रवेश
- गेट नंबर 2 व 4 से वेस्ट लोअर और अपर और ईस्ट लोअर और अपर स्टैंड में बैठने वाले दर्शकों की एंट्री होगी।
- गेट नंबर-1 से मीडिया, आपातकालीन सेवाओं के वाहन और वीआईपी, नॉर्थ प्लेटिनम लॉन, नॉर्थ लाउंज, नॉर्थ कॉरपोरेट बाक्स, नॉर्थ प्रेसीडेंशियल गैलरी की एंट्री होगी।
विज्ञापन
- गेट नंबर-3 से वीवीआईपी, साउथ पवेलियन, साउथ वीआईपी लाउंज, साउथ डायरेक्ट्रेट लॉन, साउथ कॉरपोरेट बाक्स, साउथ साइड प्रेसीडेंशियल गैलरी के दर्शकों की एंट्री होगी।