फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Team caught electricity theft in 16 houses, FIR

Lucknow News: टीम ने पकड़ी 16 घरों में बिजली चोरी, एफआईआर

Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Team caught electricity theft in 16 houses, FIR
बिजली चेकिंग के दौरान मौजूद टीम।

विज्ञापन



लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में अधिकतर घरों में वैध बिजली कनेक्शन के मीटर लगे हैं। मगर, सिर्फ दिखाने के लिए हैं। अधिकतर घरों में बिजली के बिल से बचने के लिए अतिरिक्त केबल के जरिये सीधे चोरी की जा रही है। इसका खुलासा रविवार को तब हुआ, जब चिनहट की टीम ने सुबह पांच बजे छापे की कार्रवाई कर बिजली चोरी पकड़ी।

एसडीओ मनोज पुुष्कर व जेई अंकुश मिश्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा लाइन हानि वाले इलाके चिनहट बाजार, पपनामऊ, बुद्ध विहार कॉलोनी, नंदपुर, सराय शेख, छतेनागढ़ी, जुग्गौर में सुबह छापा मारा गया। यहां 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर हरीराम, गीता, मीरा, अमिता, राकेश, अल्ताफ, अफरोज, सुभाष कुमार, नीलम रावत, राम सनेही, राम फेर, मोती लाल, मुनिया, राम कुमार, हरिओम पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




रामफेर निवासी नंदपुर 4102 वाॅट, हरीराम निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी 4000 वाॅट, राम सिंह निवासी सरायशेख 3460 वाॅट बिजली लोड चोरी से चला रहे थे। इसी प्रकार ऐशबाग खंड के एक्सईएन एसके साहू के नेतृत्व में टीम ने रविवार सुबह अंबेडकरनगर, गुलजार नगर में छापे के जरिये जांच कराई जिसमें कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed