फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   team caught electricity theft in 127 flats

यहां आधी रात छापा मारकर टीम ने 127 फ्लैट में पकड़ी चोरी, महिलाओं ने टीम से किया ऐसा सुलूक

Sun, 20 May 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 May 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
team caught electricity theft in 127 flats
- फोटो : demo
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की टीम बिजली चोरों को पकड़ने के लिए अब रात को निकलेगी। पहले दिन शुक्रवार रात वृंदावन में आवास विकास परिषद के सपना व आसरा एंक्लेव के 127 फ्लैट में बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान महिलाएं जांच दस्ते से भिड़ गईं। हंगामे के बीच रात 2.30 बजे तक जांच चली। इस मामले में एक फौजी समेत 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक संजय गोयल के मुताबिक मुख्य अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 18 स्थित सपना व आसरा एंक्लेव में छापा मारा गया। जिन्होंने प्रीपेड कनेक्शन ले रखे, वह भी बस बार से केबल को जोड़कर बिजली चोरी करते मिले।
विज्ञापन


जांच के दौरान एक फौजी ने महिलाओं को भड़काकर चेकिंग दस्ते से भिड़ा दिया। गालीगलौज व मारपीट की कोशिश के बीच टीम ने कुल 385 फ्लैट की जांच की। इनमें से 127 में बिजली चोरी मिली। इस दौरान अधिशासी अभियंता ब्रजमोहन, अनिल वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed