{"_id":"5b014aa74f1c1be8408b6844","slug":"team-caught-electricity-theft-in-127-flats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां आधी रात छापा मारकर टीम ने 127 फ्लैट में पकड़ी चोरी, महिलाओं ने टीम से किया ऐसा सुलूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां आधी रात छापा मारकर टीम ने 127 फ्लैट में पकड़ी चोरी, महिलाओं ने टीम से किया ऐसा सुलूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की टीम बिजली चोरों को पकड़ने के लिए अब रात को निकलेगी। पहले दिन शुक्रवार रात वृंदावन में आवास विकास परिषद के सपना व आसरा एंक्लेव के 127 फ्लैट में बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान महिलाएं जांच दस्ते से भिड़ गईं। हंगामे के बीच रात 2.30 बजे तक जांच चली। इस मामले में एक फौजी समेत 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
प्रबंध निदेशक संजय गोयल के मुताबिक मुख्य अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 18 स्थित सपना व आसरा एंक्लेव में छापा मारा गया। जिन्होंने प्रीपेड कनेक्शन ले रखे, वह भी बस बार से केबल को जोड़कर बिजली चोरी करते मिले।
जांच के दौरान एक फौजी ने महिलाओं को भड़काकर चेकिंग दस्ते से भिड़ा दिया। गालीगलौज व मारपीट की कोशिश के बीच टीम ने कुल 385 फ्लैट की जांच की। इनमें से 127 में बिजली चोरी मिली। इस दौरान अधिशासी अभियंता ब्रजमोहन, अनिल वर्मा मौजूद थे।