फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Team Akhilesh gives money for Jauhar University.

...तो समाजवादी हो गया है आजम का ड्रीम प्रोजेक्ट!

Tue, 23 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Team Akhilesh gives money for Jauhar University.

जौहर यूनिवर्सिटी में लॉ फैकल्टी के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत नौ एमएलसी ने अपनी निधि से 1.35 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं।

विज्ञापन


धन रिलीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परियोजना निदेशक भानुप्रताप सिंह ने सहायक अभियंता को स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने 10 दिसंबर को जौहर यूनिवर्सिटी में ला फैकल्टी का शिलान्यास किया था। उसके साथ ही लॉ फैकल्टी के भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


लॉ फैकल्टी के कक्ष और अन्य कार्यों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है।

इसी तरह गाजियाबाद राजेंद्र चौधरी, लखनऊ के ही बुक्कल नवाब, मऊ केयशवंत सिंह, एटा के रमेश यादव ने अपनी निधि से 10-10 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है।

इन्होंने भी इस तरह दिया योगदान

Team Akhilesh gives money for Jauhar University.

लखनऊ की एमएलसी मधु गुप्ता, देवरिया के एमएलसी राम सुंदर दास निषाद और मेरठ की एमएलसी सरोजनी अग्रवाल ने निधि से 20-20 लाख रुपये दिए हैं।

आजमगढ के एमएलसी बलराम यादव ने 15 लाख रुपये दिए हैं। एस्टीमेट तैयार कराकर डीआरडीए को भेज दिए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण(डीआरडीए) के परियोजना निदेशक भानुप्रताप सिंह ने सहायक अभियंता पीके शर्मा को निर्देश दिए हैं कि वह स्थालीय सत्यापन कर शीघ्र आख्या उपलब्ध कराएं। स्थलीय सत्यापन केबाद धन रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed