फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers will get white colour icard in board exam duty

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले को मिलेंगे सफेद आईकार्ड, चस्पा की जाएगी फोटो और लिखा होगा पूरा विवरण

Wed, 17 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
teachers will get white colour icard in board exam duty
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनके आईकार्ड सफेद रंग के बनाए जाएंगे। आईकार्ड पर शिक्षकों की फोटो चस्पा की जाएगी और पूरा विवरण लिखा होगा। आईकार्ड पर ब्योरा प्रिंटेड होना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षक और कर्मचारियों के आईकार्ड में एकरूपता बनी रहे इसके लिए सभी स्कूलों को इसी फार्मेट में आईकार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आईकार्ड स्कूलों को ही बनाकर परीक्षा कार्यालय को भेजना है। कई स्कूलों ने आईकार्ड बनाकर भेजना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर आधे शिक्षक उसी विद्यालय के और आधे शिक्षक दूसरे विद्यालय के ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे। रिजर्व में भी शिक्षक रखे जाएंगे। दूसरे स्कूलों के शिक्षक ड्यूटी करने नहीं आए तो रिजर्व में से तत्काल व्यवस्था की जाएगी। किस विद्यालय का शिक्षक किस परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करेगा इसको तय करने की जिम्मेदारी परीक्षा कार्यालय की होगी। शिक्षकों की संख्या परीक्षा कार्यालय तय कर देगा, शिक्षकों के नाम स्कूल तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed