फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers will also showcase their skills along with students in the Children's Scientific Exhibition

Lucknow News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों संग शिक्षक भी दिखाएंगे हुनर

Sat, 21 Sep 2024 08:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers will also showcase their skills along with students in the Children's Scientific Exhibition
लखनऊ। 52वीं जिला, मंडल व राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। राज्य विज्ञान संस्थान के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष प्रदर्शनी में प्रस्तुत होने वाले नवाचारी मॉडल के लिए सात विषय निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


इसमें भोजन स्वास्थ्य व स्वच्छता, यातायात व संचार, प्राकृतिक खेती,आपदा प्रबंधन गणितीय मॉडलिंग व कंप्यूटेशनल सोंच, कचरा प्रबंधन संसाधन प्रबंधन विषय शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी में बच्चों के साथ शिक्षक भी अपने टीएलम मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इसमें जूनियर संवर्ग (हाईस्कूल स्तर तक), सीनियर संवर्ग (इंटरमीडिएट स्तर कक्षा 11 व 12) तक और अध्यापक संवर्ग में (विषय आधारित) शामिल हैं। लखनऊ मंडल में प्रदर्शनी समय से कराए जाने का आदेश संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार की ओर से भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन तिथियों में होगी प्रदर्शनी
- जनपद स्तर पर 16 से 17 अक्तूबर।
- मंडल स्तर पर प्रदर्शनी 11, 12 और 13, नवम्बर।


कोट......
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में लखनऊ मंडल से अनेकों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ बहुमुखी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं शिक्षकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed