फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers who resign from their jobs may also be questioned on the harassment of female students.

Lucknow News: नौकरी से इस्तीफा देने वाली शिक्षिकाओं से भी छात्राओं की उत्पीड़न पर हो सकती है पूछताछ

Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers who resign from their jobs may also be questioned on the harassment of female students.
खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।
लखनऊ। खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से बीते महीने दो शिक्षिकाओं ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं दो महीने पहले से हो रही थीं। अब छात्राओं व अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर इस्तीफा देने वाली शिक्षिकाओं से भी प्रशासन की टीम पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, एक से आठवीं तक संचालित कस्तूरबा विद्यालय में 100 छात्राओं के पढ़ने और रहने की व्यवस्था है। छात्राओं को पढ़ाने के लिए विद्यालय में आठ शिक्षिकाओं के पद स्वीकृत है। इनमें दो शिक्षिकाओं ने बीते महीने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, शिक्षिकाओं ने दूसरी जगह नौकरी लगने की बात कही थी। सवाल यह है भी है कि छात्राओं के साथ हुए उत्पीड़न के बारे में इन शिक्षिकाओं को जानकारी हो सकती है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश के अनुसार, इस घटना में कुछ संदिग्ध लोगों का भी हाथ है। घटना की सही जानकारी के लिए हर स्तर पर जांच हो रही है। वहीं, छात्राओं के साथ हुई घटना के बाद जिला प्रशासन से भी सख्ती की गई है। अब छात्राओं से मिलने के लिए अभिभावकों को अनुमति लेनी होगी। छात्राओं से मिलने के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक के अलावा किसी अन्य को अनुमति नहीं होगी। किसी पुरुष अधिकारी के भ्रमण के दौरान महिला अधिकारी या महिला स्टाफ की मौजूदगी जरूरी होगी। परिसर में अज्ञात व्यक्ति के आने पर रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed