फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers to protest for their demands

11 मांगों को लेकर अखिलेश को घेरेंगे शिक्षक

Mon, 18 Aug 2014 02:10 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
teachers to protest for their demands

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर के शिक्षक एकत्र होंगे। एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच को पुरानी पेंशन के लिए हाईकोर्ट 2012 में ही आदेश कर चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद सरकारी उदासीनता की वजह से 40 हजार शिक्षक पुरानी पेंशन का लाभ नहीं पा रहे हैं।

अंर्तजनपदीय स्थानांतरण, बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति पर लगी रोक हटाने व जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने सहित 11 मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राधाकृष्ण पाठक व एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने सरकार से मांगों पर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed